चेकिंग अभियान के तहत दरगाह क्षेत्र में बिना किसी कारण घूमते हुए पाए गए 08 आवारा युवकों का पुलिस अधिनियम के तहत किया चालान ,,,
कलियर:
दीपावली त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कलियर थाना पुलिस ने दरगाह परिसर में बाहरी जायरीनों की बढ़ती आमद को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, दरगाह क्षेत्र में बिना किसी कारण घूमते हुए पाए गए 08 आवारा युवकों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और उनसे जुर्माना वसूला गया।
दरअसल दीपावली के पर्व पर दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे भीड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। जिसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने मीटिंग के दौरान निर्देशित किया था कि बाहरी व्यक्तियों और मनचलों का सत्यापन किया जाए, ताकि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। आदेशों के अनुपालन में कलियर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने एक पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसपर पुलिस टीम ने दरगाह परिसर में गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने दरगाह के आसपास बिना वजह घूम रहे युवकों की पहचान की और 08 आवारा युवकों को हिरासत में ले लिया, इन युवकों को थाने लाकर उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई। चूंकि उनके व्यवहार में असामान्यता और अव्यवस्था दिखाई दी, पुलिस ने उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप, प्रत्येक युवक से 2000 का संयोजन शुल्क वसूला गया। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया “दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर दरगाह परिसर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सतर्कती जा रही हैं। बाहरी जायरीनों की बढ़ती आमद को देखते हुए गश्त और चेकिंग अभियान को बढ़ाया है, ताकि अव्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
[31/10, 11:03 pm] Parvej Alam Tv100: उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में दीपावली का पर्व सेना के जवानों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों की स्मृति में वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वीर नारियों, जवानों और उनके परिजनों से भी भेंट की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर अपने घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के कारण ही देश सुरक्षित रह पाता है। उन्होंने कहा, “आप सभी का उत्साह और समर्पण देख मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आपके प्रयासों से ही हम सुरक्षित हैं।” मुख्यमंत्री ने सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए बताया कि बलिदानी सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया गया है। इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य सैन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।