आंतरिक विरोध से जूझती कांग्रेस.बागी बिगाड़ सकते है कोंग्रेस का खेल,,,

आंतरिक विरोध से जूझती कांग्रेस.बागी बिगाड़ सकते है कोंग्रेस का खेल,,,

आंतरिक विरोध से जूझती कांग्रेस.बागी बिगाड़ सकते है कोंग्रेस का खेल,,,
कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद के करीबी माने जाने वाले अकरम प्रधान की पत्नी हाजरा बनो पर कोंग्रेस ने लगाया दांव,,,
पिरान कलियर:
अनवर राणा।
उत्तराखंड निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पिरान कलियर नगरपंचायत सीट पर अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अकरम प्रधान की पत्नी हाजरा बानो को उम्मीदवार बनाया है। हाजरा बानो का नाम घोषित होते ही चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। खास बात यह है कि अकरम प्रधान, पिरान कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद के करीबी माने जाते हैं, जिससे यह साफ होता है कि इस बार भी टिकट संगठन से ज्यादा समीकरणों पर आधारित रहा है।
————————————–
कांग्रेस की उम्मीदें और स्थानीय समीकरण…..
हाजरा बानो की उम्मीदवारी ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। विधायक हाजी फुरकान अहमद का समर्थन उन्हें एक मजबूत आधार दे सकता है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हाजरा बानो अपनी पहचान के साथ जनता का भरोसा जीत पाएंगी।पिछले कार्यकाल में पिरान कलियर नगरपंचायत में विकास कार्यों की कमी और भ्रष्टाचार के आरोपों ने जनता को निराश किया था। ऐसे में इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है।
————————————–
आंतरिक विरोध से जूझती कांग्रेस….
हालांकि कांग्रेस ने अपनी ओर से एक मजबूत चेहरा मैदान में उतारने की कोशिश की है, लेकिन अंदरूनी खींचतान अभी भी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। कुछ नेताओं का मानना है कि टिकट वितरण में निष्पक्षता का अभाव रहा है।
————————————–
रामपुर से शाहजहां मैदान में, अपनों की चुनौती बड़ी…..
कांग्रेस की दूसरी चुनौती रामपुर नगरपंचायत से है जहां कांग्रेस ने शाहजहां को अपना प्रत्याशी बनाया है। शाहजहां कलियर विधायक फुरकान अहमद की पत्नी है। विधायक हाजी फुरकान अहमद की सियासी पकड़ और उनकी साख इस चुनाव में दांव पर है। हाजरा बानो और अपनी पत्नी को जिताने के लिए विधायक को अपने तमाम समर्थकों को एकजुट रखना होगा। हालांकि, आंतरिक गुटबाजी और स्थानीय मुद्दे इस राह को कठिन बना सकते हैं।

उत्तराखंड