कांग्रेस प्रत्याशी सबसे योग्य – भाजपा प्रत्याशी पर लगाया धन बल के आधार पर टिकट लाने और गैर राजनीतिक होने का आरोप,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की में जादूगर रोड पर स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय पर आज शुक्रवार को करीब 1:00 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है इस प्रेस वार्ता में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के द्वारा नगर निगम रुड़की के मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता को सबसे योग्य प्रत्याशी बताया गया है इसके साथ ही राजेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल पर धन बल के आधार पर भाजपा का टिकट लाने का आरोप लगाया है इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर गैर राजनीतिक महिला होने का भी आरोप लगाया है
बता दे की कुछ दिन पहले मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सिविल लाइन बाजार में हुआ था जहां पर अनीता देवी अग्रवाल ने पत्रकारों को बातचीत में बताया था कि जीतने के बाद वो महिला सुरक्षा के लिए कार्य करेंगी जब उनसे पूछा गया था कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो क्या महिला सुरक्षित नहीं है तो वह उचित जवाब नहीं दे पाई थी जिसके बाद आज राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने भाजपा सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है जैसे हमारे आरोप को सही ठहरा दिया है इसके साथ ही राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि अनीता देवी अग्रवाल का जो आवास है वह नजूल की भूमि पर है हम चाहते तो उनका पर्चा ही रद्द कर सकते थे लेकिन हम उन्हें चुनाव में बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल करेंगे इस प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं