प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का रुड़की में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत
9897311284
रुड़की
देशराज
अजय कुमार का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अजय कुमार ने संघ के प्रचारक के रूप में उत्तराखंड से शुरुआत की। श्रीनगर में नगर प्रचारक, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिलों में जिला प्रचारक और अल्मोड़ा विभाग प्रचारक के पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यो से प्रसन्न होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने अजय कुमार को प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर नियुक्त किया । इससे पहले अजय कुमार भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का दायित्व देख रहे थे। पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अजय कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। चौ०योगी रोड मंडल महामंत्री सुभाष नगर ने प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार जी के रुड़की आगमन पर स्वागत किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।