राम बारात में प्रभु श्रीराम के दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब
शहर विधायक प्रदीप बत्रा का पट्टा पहनाकर किया स्वागत
9897311284
रुड़की (देशराज)।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला समिति अस्पताल रोड द्वारा 60वें श्री रामलीला महोत्सव में जब पुरुषोत्तम श्रीराम अपने भाइयों के साथ बारात लेकर निकले तो जयकारों से आकाश गूंज उठा। नगर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा प्रभु श्री राम की आरती की गई। नगर विधायक ने कहा की प्रभु श्री राम के आदर्शों को हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए। प्रभु श्री राम की बारात ऐसी निकली कि सारे मंगल शगुन होने लगे। मंगलमय, कल्याणमय और मनोवांछित फल देने वाले शगुन मानो सच्चे होने के लिए एक ही साथ हो गए। श्रीराम के दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनता में अपार उत्साह था। मानो समूचा शहर भाव विभोर होकर प्रभु श्रीराम के दर्शनों को टूट पड़ा हो। कोई गली और सड़क ऐसी नहीं थी जहां भीड़ न हो। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे सुनाई पड़ रहे थे। नर-नारी उत्सुकता पूर्वक श्रीराम की सवारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम एवं बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। प्रभु श्रीराम की बारात विश्वकर्मा चौक पर जयमाला स्थल पर पहुंची तो वहां पर भव्य जयमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शोभा देखते ही बन रही थी। इस भव्य कार्यक्रम में दीपक शुक्ला, मुदित गर्ग, प्रवीण भारद्वाज, सतीश सैनी, अशोक त्यागी, सौरभ कौशिक, देवेंद्र वर्मा, आशीष शर्मा, दिनेश शर्मा, सुभाष सैनी, संजय आहूजा, नवीन अरोड़ा, प्रशांत त्यागी, चेतन तायल, राजपाल जैन, सुधीर चौहान, अशोक चचड़ा, मुकेश कुच्छल, प्रशांत राणा, जसवंत, अनुराग गुप्ता, विजय वर्मा, बृजेश गुप्ता, ध्रुव गर्ग, संजय शर्मा, सुशील नागवान, सौरभ चौहान, सुरेंद्र जेठी, वीरेंद्र मौर्य, सचिन त्यागी, संजय गुप्ता, सुमित भारद्वाज, अमित त्यागी, कमलेश राणा, आकाश राणा, संदीप राणा, अंशु धीमान, नितिन त्यागी, मनोज गोयल, अभिमन्यु, सचिन त्यागी, सुमित कश्यप, शिव गुप्ता आदि सहित भारी संख्या में भक्तगण प्रभु श्रीराम की बारात में उपस्थित रहे।