विजयदशमी संघ स्थापना दिवस मनाएंगे स्वयंसेवक
(देशराज) रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की द्वारा 6 अक्टूबर रविवार साईं 4:00 बजे मालवीय चौक स्थित आनंदम बैंकट हॉल में विजयदशमी उत्सव संघ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम हेतु कार्यकारिणी बैठक के उपरांत संजय नगर प्रचार प्रमुख ने बताया कि अखिल भारतीय अधिकारी द्वारा स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया जाएगा कार्यक्रम पूर्ण गणवेश में होगा और स्वयंसेवकों द्वारा योग आसन दंड पद विन्यास आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। नगर प्रचार प्रमुख संजय धीमान रुड़की