यमुना नदी में गिरी कार 2 परिवार के 5 लोगों की मौत, 2 घायल
(देशराज) रुड़की।
टिहरी जिले के नैनबाग थिलाशो पुल के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया गया है कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 7:00 बजे यह हादसा हुआ बताया गया है कि शिफ्ट कार सवार uk07 एबी6429 देहरादून से लाखामंडल जा रही थी। इसी बीच जैसे कार नैनबाग विकास नगर मार्ग पर थिलाशो पुल के पास पहुंची। इसी दौरान कर अनियंत्रित हो गई। कार अनियंत्रित होते ही वह यमुना नदी में गिर गई। नदी में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया गया कि वाहन में दो परिवार के 7 लोग सवार थे। अभी रेस्क्यू द्वारा वाहन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।