श्रीलंका में हुए एशिया किसान सम्मेलन में 5 प्रस्ताव पास,,,,11 देशों के किसानों ने लिया सम्मेलन में भाग,,,,।

श्रीलंका में हुए एशिया किसान सम्मेलन में 5 प्रस्ताव पास,,,,11 देशों के किसानों ने लिया सम्मेलन में भाग,,,,।

श्रीलंका में हुए एशिया किसान सम्मेलन में 5 प्रस्ताव पास,11 देशों के किसानों ने लिया सम्मेलन में भाग,,,,।

रुड़की (देशराज)।
श्रीलंका में एशिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में एशिया के 11 देशों से किसानों ने भाग लिया। भारत से पांच सदस्य दल इस सम्मेलन में शामिल हुआ। सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पास हुए। बताया गया है कि इन प्रस्तावों के आधार पर किसान संगठन किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगा।
जानकारी के अनुसार 11 जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीलंका में एशिया किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत की ओर से इस सम्मेलन में चौधरी गौरव टिकैत के नेतृत्व में 5 सदस्य दल पहुंचा। इस दल में शामिल भाकियू हरिद्वार के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देकर किया गया। विजय कुमार शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन में सभी देशों की कृषि संकट में है बताया गया। उसकी रक्षा सभी किसानों को एक साथ मिलकर करनी होगी। शास्त्री ने सम्मेलन में 5 प्रस्ताव पास करना बताया। इसमें युवाओं का पलायन खेती से किस तरीके से रोका जाए विश्व व्यापार समझौतों को खेती से बाहर रखा जाए। ग्रामीण स्तर पर उद्योग लगाई जाए। खेती के लिए नगद सब्सिडी दी जाए आदि शामिल है। सम्मेलन में सभी संगठनों ने इस पर सहमति जताते हुए एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा इन प्रस्ताव के आधार पर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

उत्तराखंड