तिरंगा यात्रा निकाल रुड़की के कोंग्रेसियो ने पूर्व मेयर यशपाल राणा के नेतृत्व में मनाया कॉंग्रेस का 136 वा स्थापना दिवस,,,,।
भाजपा किसान,नोजवान बनकर नफरत का माहौल बना रही देश मे,,,दिनेश कौशिक
रुड़की बुलेटिन न्यूज़
अनवर राणा।
कॉंग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस के मोके पर रुड़की शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर भाजपा द्वारा देश मे बनाया गया भय का माहौल व नफरत का डटकर मुकाबला करने का वचन कोंग्रेसियो ने लिया।कॉंग्रेस की तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के नोजवानो ओर किसानों ने भाग लिया।इस मौके पर पूर्व मेयर यशपाल राणा ने गांधीवादी नीतियों का अनुसरण कर भाजपा द्वारा फैलाई जा रही तरह तरह की भ्रांतियों का डटकर मुकाबला करने का आह्वान सभी उपस्थित कोंग्रेसियो से किया।वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता व पूर्व नगर पालिका रुड़की चैयरमेन दिनेश कौशिक ने हिन्दू मुस्लिम एकता पर बल देते हुवे कहा कि नफरत फैलाने वालों को तिरंगा यात्रा से संकेत देना चाहते है कि वह ओच्छी हरकतों से बाज आये ओर किसान व नोजवानो की तरक्की के कार्यो को करे, उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सभी वर्ग परेशान है।महानगर अध्यक्ष कलीम अहमद व जितेंद्र पंवार ने तिरंगा यात्रा को सम्बोधित कर कहा कि क्षेत्र में भाई चारा व गांधीवादी नीति पर चलकर हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई को साथ लेकर कॉंग्रेस का हर कार्यकर्ता काम करेगा ओर भाजपा की कुनीतियों का डटकर मुकाबला करेगा।एन एस यू आई अध्यक्ष सचिन चौधरी ने इस मौके पर भाजपा विधायक के द्वारा किये अतिक्रमण को माननीय हाइकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण को समयावधि में हटाने की अपील शासन प्रशासन से की है।कॉंग्रेस स्थापना दिवस की तिरंगा यात्रा में हजारों की तादाद में कोंग्रेसी नोजवान मौजूद रहे।