नवनियुक्त अल्पसंख्यक कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष मरगूब कुरेसी ने कॉंग्रेस नेतृत्व का जताया आभार,कॉंग्रेस को करेंगे मजबूत,,,।
रुड़की
अनवर राणा
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाब को लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देनी शुरू कर दी है जिसके चलते मंगलौर निवासी मरगूब कुरैशी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।हरिद्वार रोड़ पर एक प्रेस वार्ता के दौरान मरगूब कुरैशी ने कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली का आभार जताया है। मरगूब कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है यहां तक कि मंगलौर क्षेत्र भी विकास से वंचित रहा है अगर समय रहते प्रदेश की जनता जागरूक ना रही तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।

मरगूब कुरैशी ने कहा कि वो बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मज़बूत किया जाएगा। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विधनसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आदित्य राणा, पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव परवेज़ अहमद, कलीम अख्तर गुफरान कुरेशी कल्लू कुरेशी दिलशाद कुरेशी आबिद कुरैशी और हाजी मंसूर कुरेशी आदि मौजूद रहे।