आगामी विधान सभा 2022 मे भाजपा जीतेगी अधिक सीटे,अलप संख्यक कार्यकर्ताओ ने किया फूल मालाओं से स्वागत,,,,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा इंतजार हुसैन
रुड़की।
अनवर राणा
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के आगमन पर लोक निर्माण विभाग निगम के गेस्ट हाउस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह दिलो जान से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक वोटों से और अधिक से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त होगी।अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्दर बधान ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कहा की सभी को कड़ी मेहनत करके घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना है, जिससे सभी उत्तराखंड वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड में दोबारा सरकार सरकार बनने जा रही है। बैठक में जिलाध्यक्ष बहरोज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन, अनीश गौड़, जमीर हसन अंसारी, अनीस अहमद, सरफराज अहमद, रईसुल हसन, रईस अहमद शाह अल्वी, असगर अली, युसूफ मलिक, मेहरबान, राहुल अहमद, शमशाद, हाजी मुस्तकीम, अहसान, मोहम्मद अरशद, मुस्तकीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।