दल बदल:-भाजपा के प्रदेश नेता ने की कोंग्रेस ज्वाइन,,,,।
पिरान कलियर:
विधानसभा चुनाव की गर्माहट धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। नेताओं के दल बदलने का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रभारी रूद्रप्रयाग अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा रईस अल्वी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की है। रईस अहमद ने क्षेत्रीय विधायक के साथ राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस का पट्टा धारण किया जिसके बाद विधायक फुरकान अहमद व अन्य कांग्रेसियों ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रभारी रूद्रप्रयाग अल्पसंख्यक मोर्चा के रईस अहमद ने तीन साल बाद कांग्रेस में घर वापसी की है। रईस अहमद शाह अल्वी क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद के साथ देहरादून राहुल गांधी की रैली में पहुँचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस का पट्टा धारण कर घर वापसी का एलान किया। रईस अहमद ने बताया तीन साल तक वह भारतीय जनता पार्टी में रहे और सच्चे मन से पार्टी के लिए काम किया लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओ की अनदेखी के कारण उन्होंने घर वापसी की है। उन्होंने बताया कांग्रेस में सर्व समाज को साथ लेकर चला जाता है। कांग्रेस सभी का सम्मान करती है इसलिए उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है।