अधिकारियों की सांठगांठ से गीली लकड़ी का बक्कल दिया जा रहा अलाव के लिये मोटे दाम में,,,।

अलाव जलाने की लकड़ी सप्लाई में भ्र्ष्टाचार कर दामाद की फर्म ललित ट्रेडिंग कम्पनी से पार्षद लगा रहा निगम को चुना,,,।

अधिकारियों की सांठगांठ से गीली लकड़ी का बक्कल दिया जा रहा अलाव के लिये मोटे दाम में,,,।
रुड़की
अनवर राणा
रुड़की नगर निगम के मेयर व असन्तुष्ट पार्षदों के झगड़े का खमियाजा पूरे शहर की जनता तो भुगत ही रही है वही अब सर्दी बढ़ने पर शहर में गरीबो के लिये ठंड से बचने के लिये रात्रि में निगम द्वारा जलाये जाने वाले अलाव की व्यवस्था भी भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।नगर निगम के मेयर ने लकड़ी सप्लाई करने वाले ठेकेदार व अधिकारियों की सांठगांठ होने पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाये ओर कुछ पार्षदों ने भी स्टोर की गई गिल्ली लकडी के बक्कल उठाकर मीडिया के सामने सप्लाई करने वाली फर्म पर गम्भीर आरोप जड़ दिये।मोके पर पहुंचे कुछ असन्तुष्ट पार्षदों ने भी पलटवार कर मेयर पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाकर महाचोर कहा है।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि सिविल लाइन रुड़की के पार्षद बेबी खन्ना के द्वारा अपने सगे दामाद की ललित ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से जो टेंडर लकड़ी की सप्लाई का 1%बिलो पर छुड़ाया था उसपर ऑब्जेक्शन लगाकर निरस्त कर दिया गया था।लेकिन उक्त पार्षद के द्वारा अधिकारियों से सांठगांठ कर ढाई ढाई लाख की कोटेशन पर लकड़ी की सप्लाई में भ्र्ष्टाचार किया जा रहा है जिसको बर्दास्त नही किया जायेगा, जबकि पार्षद द्वरा कमीशन मांगने की पर्ची उजागर कर मेयर पर ही उल्टा आरोप थोप दिया गया है।कुछ भी हो लेकिन नगर की जनता द्वारा दिया गया टेक्स के रूप में धन व सरकारी धन का दुरुपयोग कर चुना लगाया तो जा ही रहा है।

उत्तराखंड