कु ,मायावती के द्वारा खानपुर से रविन्द्र पनियाला को प्रतियासी घोषित किये जाने पर धन्यवाद रैली में बसपा कार्यकर्ताओ के रेले से प्रदेश नेतृत्व गदगद,,,,।
उमड़े भारी जनसैलाब के पीछे रविन्द्र पनियाला के खानपुर क्षेत्र में बीस वर्ष से संघर्ष करने का परिणाम,,,।
रुड़की/खानपुर
अनवर राणा
जनपद हरिद्वार की खानपुर सीट हॉट सीट बनती जा रही है क्योंकि यहां पर निर्दलीय व अन्य पार्टी के सिम्बल पर बीस वर्ष से प्रणव सिंह विधायक बनते आ रहे है।वही रविन्द्र पनियाला भी खानपुर क्षेत्र से लगातार चुनाव व जनता के दुख दर्द में शामिल होकर जनता के दिलो में जगह बनाने में कामयाब हो रहे है।जिसका परिणाम आज 30 दिसम्बर को खानपुर के लँढोरा पीठ बाजार में क्षेत्र की जनता के रूप में उमड़े जनसैलाब ने विपक्षियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।बसपा की धन्यवाद रैली में उमड़े जनसैलाब को देखकर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्सर के प्रतियासी हाजी सहजाद गदगद नजर आये।धन्यवाद रैली को सम्बोधित करते हुवे प्रदेश प्रभारी समसुदिन राइन ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनना तय है क्योंकि आज की जन सभा मे उमड़ी भीड़ का रेला इस बात का गवाह है।उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार की लक्सर,खानपुर,झबरेड़ा,मंगलोर व भगवानपुर सीटों सहित सभी ग्यारह विधान सभा क्षेत्रो में बसपा की मजबूत स्थिति है ओर बसपा की जीत निश्चित है।सभा को प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे,प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी सहजाद ने भी सम्बोधित किया।अंत मे सभा मे पहुंची खानपुर क्षेत्र की भीड़ का प्रतियासी रविन्द्र पनियाला यहां पहुंचने पर आभार व धन्यवाद किया।