Trending News
छात्रवृत्ति घोटाला: एसआइटी ने कराई गीताराम नौटियाल की मुनादी, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा*
उत्तराखंड

*छात्रवृत्ति घोटाला: एसआइटी ने कराई गीताराम नौटियाल की मुनादी, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा* (देशराज) रुड़की। छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के खिलाफ देहरादून की एंटी करप्शन कोर्ट…

*छात्रवृत्ति घोटाला: एसआइटी ने कराई गीताराम नौटियाल की मुनादी, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा*   (देशराज) रुड़की। छात्रवृत्ति घोटाले में समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के खिलाफ देहरादून की एंटी करप्शन कोर्ट से गैर जमानती वारंट 20 दिन पहले जारी हुए थे। एसआइटी ने नौटियाल की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है जिसके बाद एसआइटी ने नौटियाल की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए कोर्ट से अनुमति मांगी। चार दिन पहले कोर्ट ने नौटियाल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई को हरी झंडी दिखा दी थी। शुक्रवार को एसआइटी की एक टीम देहरादून में बसंत विहार स्थित गीताराम नौटियाल के घर पहुंची। टीम ने नौटियाल के घर पर नोटिस चस्पा करने के साथ-साथ ढोल के साथ आस-पास के क्षेत्र में मुनादी कराई। इसमें गीताराम नौटियाल से जल्द से जल्द सरेंडर करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि नौटियाल जल्द सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट की अनुमति पर गीताराम नौटियाल के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। मुनादी भी कराई गई है। जल्द ही नौटियाल खुद को कानून के हवाले नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। छात्रवृत्ति घोटाले में जेल गए समाज कल्याण विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक अनुराग शंखधर के खिलाफ ट्रायल की अनुमति मिल गई है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए अनुराग शंखधर के खिलाफ देहरादून की एंटी करप्शन कोर्ट में ट्रायल शुरू किया जाएगा। छात्रवृत्ति घोटाले में कार्रवाई की जांच विभाग के अधिकारियों तक पहुंच रही है। एसआइटी ने बीते 19 मई को समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक रहे अनुराग शंखधर को गिरफ्तार किया था। शंखधर छात्रवृत्ति घोटाले के दौरान हरिद्वार और देहरादून जनपद में जिला समाज कल्याण अधिकारी रह चुके हैं। वहीं, पांच दिन पहले ही एसआइटी ने भगवानपुर ब्लॉक के सहायक समाज कल्याण अधिकारी सोमप्रकाश और दो रिटायर्ड अधिकारी मुनेश त्यागी और विनोद नैथानी को भी गिरफ्तार किया है। विभाग के मौजूदा संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुछ दिन पहले ही अनुराग शंखधर जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। उनके खिलाफ ट्रायल चलाने के लिए एसआइटी ने शासन से अनुमति मांगी थी।

उत्तराखंड वासियों को भी मिले बिजली पानी और गैस मुक्त: किशोर

उत्तराखंड वासियों को भी मिले बिजली पानी और गैस मुक्त: किशोर (देशराज) रुड़की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस 2 नवंबर से वनाधिकार आंदोलन चलाएगी। इसके तहत पदयात्रा की शुरुआत वे…

नगर पंचायत क्षेत्र को रोशनी से वंचित करने की विरोधियों की मुहिम को हरगिज नही होने दिया जाएगा पूरा,,,सफक्कत प्रतिनिधि

*नगर पंचायत क्षेत्र में खम्भो पर जल रही लाइट की भी कुछ विरोधी लोगो ने की विधुत विभाग को शिकायत* *नगर पंचायत कलियर में विकास देखने वालों में ही नही देखना चाहते क्षेत्र को जगमग…

संदिग्ध बुखार से भगवानपुर में 2 की और मौत
उत्तराखंड

संदिग्ध बुखार से भगवानपुर में 2 की और मौत

संदिग्ध बुखार से भगवानपुर में 2 की और मौत (देशराज) रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के गांव में संदिग्ध बुखार से मरने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार…

संस्कृतभारती के राष्ट्रीय संगठनमन्त्री दिनेश कामत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिला

संस्कृतभारती के राष्ट्रीय संगठनमन्त्री दिनेश कामत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिला (देशराज) रुड़की। संस्कृतभारती के राष्ट्रीय संगठनमन्त्री दिनेश कामत एवं संस्कृत भारती के अन्य पदाधिकारी- महानुभावों के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र…

कुख्यात वाल्मीकि और उसके सभी गुर्गों समेत 12 पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

कुख्यात वाल्मीकि और उसके सभी गुर्गों समेत 12 पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

कुख्यात वाल्मीकि और उसके सभी गुर्गों समेत 12 पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज (देशराज) रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि और उसके 11 गुर्गों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। इस गैंग…

फ्लाई तंजीम ने विनिवेश नीति की खुलकर आलोचना की
उत्तराखंड

फ्लाई तंजीम ने विनिवेश नीति की खुलकर आलोचना की

फ्लाई तंजीम ने विनिवेश नीति की खुलकर आलोचना की (देशराज) रुड़की। फ्लाई तंजीम ने भारत सरकार के सत्तारूढ़ शासकों की विनिवेश नीति की खुलकर आलोचना की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशुल हसन सैफी ने कहा सरकार…

राम बनवास की घोषणा से दर्शकों का दिल दुखी व बेचैन
उत्तराखंड

राम बनवास की घोषणा से दर्शकों का दिल दुखी व बेचैन

राम बनवास की घोषणा से दर्शकों का दिल दुखी व बेचैन (देशराज) रुड़की। आदर्श शिवाजी नगर में चल रही रामलीला मंचन का चौथा दिन राम बनवास की घोषणा से दर्शकों का दिल दुखी व बेचैन।…

शासन का मंजूरी नही मजबूरी का फैसला, *उपाध्यक्ष ने संभाली जिला पंचायत चेयरमैन की कमान* जिला पंचायत चेयरमैन राव आफाक ने दरगाह साबिर पाक में चादर पोषी कर,मांगी अमन चैन की दुआ

शासन का मंजूरी नही मजबूरी का फैसला, *उपाध्यक्ष ने संभाली जिला पंचायत चेयरमैन की कमान* जिला पंचायत चेयरमैन राव आफाक ने दरगाह साबिर पाक में चादर पोषी कर,मांगी अमन चैन की दुआ पिरान कलियर। अनवर…

error: Content is protected !!